देहरादून में वोटर लिस्ट से बाहर हो जाएंगे 80 हजार मतदाता

राजधानी देहरादून में वोटर लिस्ट से 80 हजार मतदाताओं के नाम इस बार लिस्ट से गायब हो जाएंगे। वहीं 60-70 हजार लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाना बाकी है।

ऐसा प्रोजेक्ट पॉपुलेशन और मतदाताओं की संख्या में अंतर की वजह से किया जाना है। ये अंतर लगभग 15 हजार मतदाताओं का है। दरअसल देहरादून की प्रोजेक्ट पॉपुलेशन (18 साल से ज्यादा) 13,48,969 है। जबकि, अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक मतदाताओं की संख्या 13,63,919 है। इसमें करीब 15 हजार का अंतर है।

वोटर्स और प्रोजेक्ट पॉपुलेशन का यह गणित डुप्लीकेट और शिफ्ट मतदाताओं की वजह से बिगड़ा है। अभी ये साफ नहीं हो पा रहा है कि यहां से कितने मतदाता गए और कितने नए लोग आए हैं?  जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक जांच-पड़ताल में यह बात क सामने आई है कि करीब एक लाख मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम एक से ज्यादा जगहों पर दर्ज हैं। एक अनुमान के तौर पर इनमें से 80 हजार वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने हैं। वहीं अलग-अलग उम्र के करीब 70 हजार लोगों के नाम लिस्ट में शामिल किए जाने हैं। आपको बता दें कि डुप्लीकेट मतदाताओं की पड़ताल के बाद दिसंबर-2019 में भी करीब 70 हजार लोगों के नाम काटे जा चुके हैं। अभी महिलाओं की संख्या का गणित भी फिट नहीं बैठ रहा है। प्रोजेक्ट पॉपुलेशन के मुताबिक एक हजार पुरुषों पर 902 महिलाएं हैं। जबकि, मौजूदा वक्त में फोटो वाली वोटर लिस्ट के मुताबिक यह संख्या केवल 887 है। इस 15 महिलाओं के अंतर को भी ठीक किया जाना है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.