फोटो: न्यूज़ नुक्कड़
अल्मोड़ा पांडेखोला के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुधवार तड़के एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है।
हादसे के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि लोअर मालरोड़ में पांडेखोला के पास ट्रक संख्या- यूके 04 सीए-8140 बेकाबू होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने तक ट्रक ड्राइवर की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर की पहचान आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी कपकोट, बागेश्वर के रूप में हुई। ड्राइवर की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्रक से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रक बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। जिसमें खड़िया लदा हुआ था। वर्मा ने बताया कि फिलहाल घटना के स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.