अल्मोड़ा: किसानों के लिए अच्छी खबर, केसर की खेती से होंगे मालामाल

उत्तराखंड में केसर की खेती को बढ़ावा देने की कोशिशें रंग लाने लगी हैं।

अल्मोड़ा के जीबी पंत पर्यावरण और सतत विकास संस्थान के टेस्ट में केसर के चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। जिले के तीन विकासखंडों में कश्मीर के केसर का सफल ट्रायल हुआ। उद्यान विभाग ने लमगड़ा, हवालबाग और ताड़ीखेत ब्लॉक में केसर का परीक्षण किया था, जहां केसर की सफल खेती हुई है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कश्मीर का केसर महकेगा। जिससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।

उद्यान विभाग किसानों की आय बढ़ाने के लिए जिले के 11 विकासखंडों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस वर्ष 2021 में केसर की खेती करने में जुटा हुआ है। मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे के मुताबिक अभी तक केसर के उत्पादन के लिए कश्मीर ही देशभर में जाना जाता था, लेकन, अब उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की आबोहवा भी केसर के लिए उपयुक्त पाई गई है। अल्मोड़ा स्थित जीबी पंत हिमालयी पर्यावरण संस्थान ने केसर को लेकर सफल शोध के बाद अल्मोड़ा जिले में पहले चरण में उद्यान विभाग द्वारा तीन ब्लॉकों में तीन कुंतल केसर के बल्ब कश्मीर से मंगाकर लगाये गए थे। जिसके परिणाम बेहतर आए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

7 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.