कोरोना वायरस का प्रकोप देश में तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना वायरस से आप संक्रमित ना इसके लिए सबसे अचूक उपाय एक तरफ जहां सोशल डिस्टेंसिंग है।
वहीं दूसरी तरफ इस वायरस से संक्रमित लोगों के ठीक होने में जो चीज सबसे कारगर साबित हो रही है वो है बीमार शख्स का बेहतर इम्यून सिस्टम। डॉक्टर्स की माने तो जिस शख्स की इम्युनिटी जितनी बेहतर है वो शख्स इस बीमारी से उतनी तेजी से रिकवरी करता है। इसलिए सरकार भी हर किसी से अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए देसी नुस्खे अपनाने की सलाह दे रही है।
अलमोड़ा में तैनात केंद्रीय आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया है कि आयुष मंत्रालय उत्तराखंड के पहाड़ों में पायी जाने वाली जड़ी-बूटी से कोरोना वॉरियर्स की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए औषधीय किट तैयार कर रहा है। जल्द ही विभाग जिले में कोरोना वॉरियर्स को ये किट उपलब्ध कराएगा। इसके बाद दूसरे जिलों के कोरोना वॉरियर्स को भी ये किट दी जाएगी। विभाग का मानना है कि कोरोने के खिलाफ इस लड़ाई में सबसे ज्यादा जोखिम डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ और पुलिस ही उठा रहे हैं। इसलिए ये बहुत जरूरी कि उनका इम्युनिटी बेहतर हो ताकि वो इस वायरस से संक्रमित होने जल्द ठीक हो सकें।
अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.