उत्तराखंड: स्मार्ट क्लास से बच्चे बनेंगे स्मार्ट, सीएम ने स्कूली बच्चों को दी बड़ी सौगात

उत्तराखंड के स्कूलों में आज से वर्चुअल क्लास शुरू हो गई है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय नूनरखेड़ा में वर्चुअल क्लास का उद्घाटन किया।

करीब 500 सरकारी स्कूल में ये क्लास चलाई जाएगी। इससे एक लाख 90 हजार बच्चों को फायदा होगा। स्कूलों में वर्चुअल क्लास शुरू करने वाला उत्ताखंड पहला राज्य बन गया है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि अभी 150 स्कूलों को इससे जोड़ा गया है। अगले 15 दिनों में बचे हुए 350 स्कूलों को भी इससे जोड़ दिया जाएगा। त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों को करियर परामर्श, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, मोटिवेशन क्लास, साक्षरता, स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए भी किया जा सकेगा। उन्होंने सचिव शिक्षा को इसके लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि 9 साल पहले सरकारी स्कूलों में वर्चुअल क्लास शुरू करने के लिए प्रोजेक्ट मंजूर हुए था, लेकिन आज तक इसकी शुरुआत नहीं हो सकी थी। सीएम ने कहा कि इसके साथ ही आपातकालीन वाहन 108 की खरीद के लिए 2014 से करोड़ों रुपया मंजूर था, लेकिन इस पर भी फैसला नहीं ले पाने से वाहन नहीं ले पाए।

सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए हाई क्वालिटी एजूकेशन में यह सुविधा बहुत उपयोगी साबित होगी। सरकार प्रदेश में शिक्षा के स्तर सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है। सचिव विद्यालयी शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि वर्चुअल क्लासरूम कार्यक्रम समग्र शिक्षा के अंतर्गत सूचना एवं संचार तकनीक आईसीटी के तहत संचालित है। उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट क्लासरूम और आईसीटी लैब से आधुनिक है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.