उत्तराखंड में सड़क हादसे से कोहराम! हाईवे से 150 मीटर नीचे गिरी कार, दो की दर्दनाक मौत, एक घायल

उत्तराखंड के ऋषिकेश गंगोत्री नेशनल हाईवे पर कंडीसौण तहसील के डोबन गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बेकाबू होकर एक कार करीब 150 मीटर नीचे दूसरे मार्ग पर जा गिरी।

हादसे में कार में सवार की मौत हो गई है। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया है। हासदे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने 108 को सूचना के साथ पुलिस और प्रशासन को हादसे की जानकारी दी। हादसे के बाद तीनो लोगों को 108 की मदद से सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, घायल व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर देहरादून के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। खबरों के मुताबिक, कार में सवार तीनों लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। मृतकों में 35 साल के संतोष गंगवार और 34 साल के अजय कुमार शामिल हैं जो कि बरेली के रहने वाले थे। इसके अलावा बरेली के ही रहने वाले ललित कुमार गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें देहरादून रेफर किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.