उत्तराखंड में इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ तक आफत की बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में एक ऑल्टो कार मंदाकिनी नदी में समा गई।
वहीं कार चालक का शव एसडीआरफ ने बरामद कर लिया है। बताया गया कि कार में चालक के अलावा और कोई दूसरी सवारी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक अगस्त्यमुनि के गंगानगर में गुरुवार की सुबह 7.30 बजे एक कार मंदाकिनी नदी में समा गई। बताया गया कि चालक कार बैक कर रहा था और तभी कार नदी में गिर गई। कार चालक ने सीट बेल्ट भी लगाई हुई थी।
बारिश के मौसम में दुर्घटनाओं में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। पुलिस द्वारा इन दुर्घटनाओ के न्यूनीकरण के लिए लगातार चेतावनी भी दी जा रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार पहाड़ी रास्तों में अधिक सावधानी बरतने के लिए आगाह किया जा रहा है। घटना आज रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि से है जहां एसडीआरएफ टीम प्रभारी, निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी को रुद्रप्रयाग कंट्रोल रूम से सूचित कराया गया कि एक कार खाई में गिर गया है।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मय उपकरण तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जहां एक कार खाई में थी। कार सवार, किशोरी लाल उम्र 62 पुत्र भूपति लाल, निवासी गंगानगर अगस्तमुनि के शव को बाहर निकाला गया। सूचना के अनुसार मृतक कार में अकेला था और कार को बैक कर रहा था कि अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। एसडीआरएफ टीम में निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी ,एसआई कर्ण सिंह, मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी और आरक्षी आशीष टोपल शामिल रहे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.