नेपाल सीमा से लगे जंगलों की सुरक्षा के लिए शारदा के रेंजर्स राफ्टिंग सीख रहे हैं।
कोरोना महामारी की वजह से पिछले काफी वक्त से भारत और नेपाल सीमा सील है। जिसकी वजह से टनकपुर में शारदा रेंज के वनकर्मी शारदा पार नेपाल सीमा से लगे जंगल की सुरक्षा के लिए गश्त पर नहीं जा पा रहे हैं। इसका फायदा उठा कर सीमा पार के वन तस्करों ने भारतीय जंगल को खासा नुकसान पहुंचाया है। नेपाल सीमा से लगे जंगलों को तस्करों से बचाने के लिए वन विभाग कर्मचारियों की गश्ती बढ़ाना चाहता है, इसी को ध्यान में रखते हुए शारदा रेंजर को 8 सीटर राफ्ट दिया गया है।
अब वनकर्मियों को राफ्टिंग में दक्ष बनाया जा रहा है। इसके लिए मंगलवार से वन कर्मियों का दस दिवसीय राफ्टिंग प्रशिक्षण शुरू हो गया है। वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह ने बताया कि राफ्ट की मदद से शारदा पार के जंगल की सुरक्षा मजबूत होगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.