उत्तराखंड: कोरोना महामारी के चलते धीमी पड़ चुकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की तैयारी में जुटी सरकार, सीएम ने सुझाया ये ‘फॉर्मूला’

कोरोना महामारी की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। भारत की इकोनॉमी भी पटरी से उतर चुकी है। लगभग सभी प्रदेशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है।

उत्तराखंड सरकार प्रदेस की अर्थव्यस्था को पटरी पर लाने की तैयारी  में जुटी है। इसी को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजधानी में इंडस्ट्रीज एसोसियेशन ओफ उत्तराखण्ड के साथ बैठक की। सचिवालय में इस मीटिंग में में उद्योगों की समस्याओं का समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि कोरोना महमारी के बीच अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए उद्योगों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जाए। सरकार का दायित्व है कि कोई भी औद्योगिक इकाई बंद ना हो।

सीएम ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में उद्योग जगत प्रमुख सहयोगी है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिस्टम को निवेश और उद्योगों के अनुकूल बनाने के लिए पिछले तीन सालों में बहुत से सुधार किए गए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से बिगड़े उद्योग जगत के हालात को दोबारा ठीक करने के लिए सरकार को उद्योग जगत को मिलकर काम करना होगा।

सीएम ने जानकारी दी कि स्किल मैपिंग करते हुए उनका होप पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को ई-पोर्टल अमेजन के माध्यम से ऑनलाइन बिक्री किए जाने का विधिवत शुभारम्भ किया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.