उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को बादल फटने के बाद से बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है। SDRF और ITP की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
मोरी तहसील में बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक मलबे से 11 लाशें बरामद की जा चुकी हैं। अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम ने 10 लोगों को बाहर निकाला है। इन 10 लोगों में से 7 लोगों को दून अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।
इस बीच राज्य के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद राहत और बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे और अधिकारियों से बात की। इस दौरान उन्होंने आपदा में घायल लोगों से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि पीड़ितों की हर तरीके से मदद की जाएगी।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कहा, “उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों, आराकोट, माकुड़ी, डिगोली, तिकोची का दौरा कर रहा हूं। प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। आपदा में घायलों के समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।”
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.