उत्तराखंड में कोरोना के 389 नए केस आए सामने, 9 लोगों की मौत, कुल संक्रमित 10 हजार के पार

उत्तराखंड में में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पहुंच गई है।

सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 389 नए केस सामने आए और 9 मरीजों की मौत हो गई। इन 9 मरीजों में एम्स ऋषिकेश में 2, महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में 1, सुशीला तिवारी मेडिकल  कॉलेज हल्द्वानी में 6 संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या साढ़े तीन हजार के पार पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 178 मामले हरिद्वार में सामने आए। ऊधमसिंह नगर में 110, उत्तरकाशी में 2, टिहरी में 7, रुद्रप्रयाग में 1, पिथौरागढ़ में 3, नैनीताल में 25, देहरादून में 41, चंपावत में 3, चमोली और अल्मोड़ा में 6-6 मरीज सामने आए हैं। 

राज्य में अब तक 6301 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से 134 लोगों की जान जा चुकी है। मरीजों की डबलिंग रेट 23.34 दिन पहुंच गई है। जबकि रिकरवरी रेट 62.88 फीसदी है। 

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.