उत्तराखंड के इस जिले में कोरोना सबसे ज्यादा बरपा रहा कहर! संक्रमितों का आंकड़ा 3 हजार के पार

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं, जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंत बढ़ा दी है।

प्रदेश के कुछ जिले ऐसे हैं, जिनमें संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा हैं। इनमें हरिद्वार सबसे आगे निकल गया है। हरिद्वार सैम्पलिंग, संक्रमित लोगों की संख्या और कंटेनमेंट जोन की संख्या राज्य के सभी जिलों में सबसे ज्यादा हो गई है। पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार में करीब हर दिन सैकड़ों की संख्या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं।

हरिद्वार जिले में अब तक करीब 50 हजार लोगों के कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 3138 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 368 हो गई है। कंटेनमेंट जोन की ये संख्या राज्य के सभी अन्य जिलों में सबसे ज्यादा है। हरिद्वार के डीएम सी रविशंकर का कहा कि सैंपलिंग बढ़ने की वजह से संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में परेशना की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का ज्यादा से ज्यादा पालन करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक कोशिशों से संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है।

हरिद्वार जिले की आबादी 18 लाख 90 हजार है। पिछले 4 महीनों में सिर्फ 2.5 फीसदी आबादी की ही कोरोना टेस्ट किया जा सका है। ऐसे में जांच की संख्या जैसे-जैसे बढ़ रही है कोरोना के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.