उत्तराखंड: कोरोना महामारी में दुकानदार सावधान! इस नियम का पालन नहीं करने पर काटे जा रहे चालान

उत्तराखंड में लगातार कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन और सख्त हो गया है।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना महामारी को लेकर बनाए गए नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। पौड़ी गढ़वाल में मास्क नहीं लगाने वालों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। श्रीनगर में मुंह पर बिना मास्क लगाए दुकान का चलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई की।

चीता पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। चीता पुलिस प्रभारी आनंद प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने अपर बाजार सब्जी मंडी, गणेश बाजार और वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग बाजार में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 30 दुकानदारों का चालान किया। इस दौरान दुकानदारों से मौके पर ही 6 हजार रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया। प्रभारी आनंद प्रकाश ने दुकानदारों को आगे से मास्क लगाने का निर्देश दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.