उत्तराखंड में एक दिन में सामने आए कोरोना के 300 केस केस, पढ़िये प्रदेश में तेजी से क्यों बढ़ रही है कोरोना पॉजिटिव की संख्या?

उत्तराखंड में कोरोना के केस तेजी से सामने आ रहे हैं। प्रदेश में गुरुवार को भी 298 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें से 48 ITBP के जवान हैं।

उत्तरकाशी में ITBP के 34 और बागेश्वर में 14 सेना के जवान संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इस बीच बड़ी बात ये की आठ स्वास्थ्य कर्मियों को भी कोरोना हो गया है। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के कुल आंकड़े 8500 के पार चले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ जारी बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 3944 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। राजधानी देहरादून में 68 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 28 लोग कोरोना मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं, जबकि तीन स्वास्थ्य कर्मी इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव हुए, 37 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

ऊधमसिंह नगर जिले में 56 संक्रमितों में तीन स्वास्थ्य कर्मी, तीन सउदी अरब, प्रसव पूर्व जांच के लिए आई छह महिलाएं, एक हरियाणा, दो फ्लू क्लीनिक, 25 संक्रमित संपर्क और 16 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उत्तरकाशी ITBP के 34 जवानों को कोरोना हो गया है। टिहरी में 30 संक्रमितों में एक दुबई और 29 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। हरिद्वार जिले में 38 संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें 30 कोरोना मरीज संपर्क मे आने से पॉजिटिव हुए और आठ की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

नैनीताल जिले में 33 संक्रमितों में 6 फ्लू क्लीनिक, 22 संपर्क में आए और पांच की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। बागेश्वर जिले में 21 लोग संक्रमित हुए हैं जिसमें 14 सेना के जवान, चार दिल्ली और तीन की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। चमोली जिले में नौ संक्रमितों में से दो मुंबई, एक पुणे, एक दिल्ली से आए हैं और पांच की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इसके अलावा अल्मोड़ा जिले में पांच संक्रमितों में एक पोर्टब्लेयर, एक मुरादाबाद, तीन संक्रमित मरीज संपर्क में आए हैं। पिथौरागढ़ जिले में दो स्वास्थ्य कर्मी और पौड़ी जिले में दो संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

गुरुवार को प्रदेश का कोरोना मीटर

जिला                 मरीज

देहरादून                 68

ऊधमसिंह नगर           56

हरिद्वार                 38

नैनीताल                 33

उत्तरकाशी               34

टिहरी                   30

बागेश्वर                 21

चमोली                  09

अल्मोड़ा                 05

पौड़ी                    02

पिथौरागढ़                02

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.