देहरादून: अमेरिकी वैज्ञानिकों का चौकाने वाला खुलासा, ये है जोशीमठ में आई तबाही ही प्रमुख वजह!

उत्तराखंड के चमोली में आई प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की सख्या 35 हो गई है। जबकि अब भी 174 लापता लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी रहा। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ लगातार इस कोशिश में हैं कि कहीं कोई जिंदगी मलबे में दबी बै तो उसे बचाया जाए। इस बीच तबाही क्यों हई। ग्लेशियर कैसे फटा इसकी जांच भी जा रही है। अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा है कि भूस्खलन के साथ ही लाखों टन बर्फ के नीचे खिसकने का दुष्परिणाम है ये तबाही। वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित संस्था अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिस जगह प्राकृतिक आपदा आई, वहां 5600 मीटर की ऊंचाई से पहाड़ की हजारों टन वजनी बड़ी-बड़ी चट्टानें और लाखों टन बर्फ सीधे 3800 मीटर तक नीचे जा गिरीं। 

कई हजार टन वजनी चट्टानों और लाखों टन बर्फ के नीचे तेजी से गिरने की वजह भयंकर तबाही आई है। कुछ चौकाने वाली तस्वीं भी साझा की गई हैं। जिसके जरिये ये बताने की कोशिश की गई है कि आखिर ये तबाही कैसे आई। अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन के वैज्ञानिकों का मानना है कि हजारों टन वजनी चट्टानों और लाखों टन बर्फ के सीधे दो किलोमीटर तक लगातार नीचे गिरने की वजह से इलाके में तापमान तेजी से बहुत अधिक बढ़ गया और इस तापमान के चलते बर्फ तेजी से पिघल गई।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.