देहरादून: सीएम बनते ही फुल एक्शन में पुष्कर सिंह धामी, बच्चे के लिए बने मसीहा..कोविड से पीड़ित परिवारों की मदद की

सीएम बनते ही खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी फुल एक्शन में हैं। एक दूसरे कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात की, तो दूसरी तरफ मदद को आगे आए।

सीएम बनने के दूसरे ही दिन मसूरी विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में कोविड से प्रताड़ित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री रवाना की। सीएम ने न्यू कैंट रोड पर कोविड राहत सामग्री की 10 गाड़ियों का फ्लैग ऑफ किया। ये राहत सामग्री लगभग 1500 परिवारों में बांटी जाएगी। इस मौके पर सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी और बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग में सड़क हादसे में घायल हुए बच्चे को अस्पताल लाने के लिए अपना हेलीकॉप्टर ही भिजवा दिया। दरअसल हादसे के बाद इलाज के लिए बच्चे को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया था, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर भिजवाया। जहां से घायल बच्चे को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। दरअसल अमुसर रुद्रप्रयाग में एक गाड़ी अलकनंदा नदी में गिर गई थी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 5 साल का हर्षित नाम का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 day ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.