प्रदेश में चारधाम यात्रा पर नैनीताल हाईकोर्ट के रोक लगाने के फैसले के बाद प्रदेश सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
सरकार ने सबसे बड़ी अदालत में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने दावा किया है कि यात्रा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो कराने को लेकर उसने पुख्ता इंतजाम किया है। साथ ही सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि ये चारधाम यात्रा प्रदेश के लिए बहुत जरूरी है। बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर 7 जुलाई तक रोक लगा दी थी। उस दिन मामले पर फिर सुनवाई होनी है। हाईकोर्ट ने सरकार को 7 जुलाई को दोबारा से शपथपत्र दाखिल करने को कहा है।
सरकार ने मंगलवार को चारधाम यात्रा पर ये कहते हुए रोक लगा दी थी कि वो कोर्ट के आदेश को मानते हुए ऐसा कर रही है। इससे पहले सोमवार को ही राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर कोविड गाइडलाइंस जारी की थीं। साथ ही कहा था कि 1 जुलाई से यात्रा शुरू होगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.