केदारनाथ धाम की खींचें फोटो और जीतें 51 हजार रुपये का ईनाम, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विकास परिषद की ओर से ऑनलाइन फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का नाम है ‘आएं पवित्र केदारनाथ धाम, फोटो खींचें, जीतें ईनाम’। इस प्रतियोगिता में आप भी हिस्सा ले सकते हैं। पर्यटन विकास परिषद विभाग के मीडिया प्रभारी कमल किशोर जोशी ने बताया कि 6 श्रेणियों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले को केदारनाथ धाम की प्राकृतिक सुंदरता और धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की फोटो भेजनी है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों को तीन फोटो विभाग के ई-मेल पर भेजनी है।

प्रतिभागी गढ़ी कैंट स्थित ओएनजीसी के हैलीपेड के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर्यटक भवन में भी आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रतियोगिता के बारे में ज्यादा जानकारी आप विभाग की वेबसाइट www.uttarakhandtourism.gov.in पर हासिल कर सकते हैं।

प्रतियोगिता जीतने वाले को 51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 21 हजार और तीसरे स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये दिया जाएगा। अगर आप इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो 31 मई तक  आपको आवेदन करना होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.