देश में कोरोना वायरस फैलता ही जा रहा है। कोरोना वायरस के अब तक 107 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आ गा है।
राजधानी देहरादून में कोरोना वायरस का पहला केस सामने आया है। एक IMF अफसर में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उसरे दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। इनके अलावा सेलाकुई के एक शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्रा को कोरोना जैसे लक्षण सामने आने पर भर्ती किया गया है।
देहरादून जिले से शनिवार तक 20 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें छह सैंपल ट्रेनी अफसरों के थे। रविवार को दो ट्रेनी अफसरों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें एक ट्रेनी आईएफएस की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अकादमी प्रशासन को सभी ट्रेनी IFS अफसरों, वहां रह रहे दूसरे अधिकारियों औक कर्मचारियों और उनके संपर्क में आए लोगों की निगरानी करने का कहा है।
देहरादून के डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनता से कोरोना से नहीं डरने और सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए सतर्क रहें और सावधानी बरतें। समय-समय पर अपने हाथों को साबुन से धोते रहें। डीएम के मुताबिक मास्क और सैनेटाइजर के अवैध भंडारण को प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो भी कालाबाजारी में लिप्त मिलेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.