फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प की राजा कॉलोनी में दामाद ने सास-ससुर और दो सालियों को मौत के घाट उतार दिया।
हत्या के बाद शव को घर में ही गाड़ दिया। मामला करीब एक साल बाद सामने आया है। दरअसल दामाद ने बरेली में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार को हत्या के बाद शव को घर में गाड़ने की बात फोन करके बताई। जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की खुदाई की तो चारों को शव मिले। पुलिस ने बेटी और दामाद को हिरासत में ले लिया है।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक आरोपी दामाद ने संपत्ति हड़पने के लिए पूरी वारदात को अंजाम दिया। किसी को पता ना चले इसके लिए शव को जमीन में ही गाड़ दिया। बता दें कि मृतक और आरोपी मूल रूप से बरेली की मीरगंज तहसील के अंतर्गत पैगा नगरी गांव के निवासी थे। वो 15 साल से रुद्रपुर में ही रह रहे थे। सभी मृतक पिछले चार साल से लापता बताए जा रहे थे। लेकिन अब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.