अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए प्रदेश सरकार ने कोशिशें तेज कर दी हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने अफगानिस्तान से स्वदेश आना चाह रहे लोगों के परिजनों से अपील की है कि वे अपने परिजनों का शीघ्र ब्योरा उपलब्ध कराएं ताकि केंद्र सरकार के सहयोग से उनकी सकुशल वापसी की जा सके। उन्हें संबंधित जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ब्योरा देने के लिए कहा गया है। इस तरह की सूचनाएं हेल्पलाइन 112 पर भी दी जा सकती है।
अपर मुख्य सचिव (गृह) आनंद बर्द्धन के मुताबिक, उत्तराखंड के जो लोग अफ़गानिस्तान में हैं और स्वदेश वापस आना चाहते हैं। उनके परिजन संबंधित व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट व अन्य विवरण सहित अपने जिले के जिलाधिकारी या एसएसपी को शीघ्र सूचित करें। हेल्पलाइन 112 पर भी सूचित किया जा सकता है। उनका कहना है कि उत्तराखंड सरकार, केंद्र सरकार के सहयोग से अफगानिस्तान में रह गए अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अफगानिस्तान में उत्तराखण्ड के जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें वापिस सकुशल लाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। ये लोग जल्द ही सकुशल अपने घर वापस आ जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने आज ही इस संबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में भी बात कर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम केन्द्र सरकार के लगातार सम्पर्क में हैं। केन्द्र सरकार द्वारा अफगानिस्तान से प्रत्येक भारतीय की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों ने मुख्यमंत्री सकुशल स्वदेश वापसी की अपील की थी। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात की थी। उनके निर्देश पर अब अफगानिस्तान से स्वदेश लौटने के इच्छुक नागरिकों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.