उत्तराखंड: पहाड़ों में आयुष उद्योग के बढ़ावे के लिए बड़ा ऐलाना, दी जा रही डेढ़ करोड़ की सब्सिडी, ये है प्लान

उत्तराखंड सरकार पहाड़ों में आयुष उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पहली बार आयुष नीति तैयार की है। सरकार ने निवेशकों को डेढ़ करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त सब्सिडी देना का फैसला किया है।

सरकार की तरफ से औद्योगिक विकास योजना और एमएसएमई नीति के तहत निवेश करने पर वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि पहाड़ों में आयुष उद्योग को बढ़ावा मिलने से आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को पहचान मिलेगी। राज्य सरकार आयुष सेक्टर में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए वेलनेस सेंटर, पंचकर्मा, आयुष फार्मास्युटिकल पर ध्यान दे रही है। नीति के तहत पहाड़ों में वेलनेस सेंटर, रिजॉर्ट, फार्मास्युटिकल और पंचकर्मा में निवेश करने पर निवेशकों को अतिरिक्त सब्सिडी देने का फैसला लिया गया है।

सरकार निवेशकों को एमएसएमई नीति के तहत कई तरह के वित्तीय प्रोत्साहन दे रही है। सरकार द्वारा किए गए प्रावधान के मुताबिक, आयुष सेक्टर में निवेशकों को उद्योग विभाग से मिलने वाली सभी वित्तीय प्रोत्साहन का फायदा मिलेगा। इसके अतिरिक्त डेढ़ करोड़ रुपये की सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है।

आयुष सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में आयुष सेक्टर में 1751 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हस्ताक्षर किए गए थे। एमओयू के तहत अब तक 250 करोड़ के निवेश पर काम शुरू हो चुका है। इसमें मसूरी और रामनगर में वेलनेस रिजॉर्ट बनाए जा रहे हैं।

सरकार ने पूरे प्रदेश को एमएसएमई क्षेत्र में निवेश करने के लिए चार श्रेणियों में बांटा है। श्रेणी के हिसाब से मशीनरी लगाने के लिए अनुदान राशि और ब्याज दर में छूट का प्रावधान किया गया है। A श्रेणी के जिलों में छोटे उद्योग लगाने पर मशीनरी के लिए 40 फीसदी सब्सिडी और ब्याज दर में 10 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। वहीं B श्रेणी में 35 फीसदी, C श्रेणी में 25 फीसदी और D श्रेणी में 15 फीसदी सब्सिडी मिलेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.