उत्तराखंड के बेसिक और जूनियर स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। इन छात्रों को जल्द ही टाट-पट्टी से मुक्त मिलने वाली है।
राज्य की त्रिवेंद्र रावत सरकार ने बेसिक और जूनियर स्कूलों में टाट-पट्टी की जगह फर्नीचर लगने के लिए 12 करोड़ रुपये पास कर दिए हैं। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों को उनकी जरूरत के हिबास से बजट जारी कर दिया है। जल्द ही स्कूलों में फर्नीचर खरीदने का काम शुरू होगा। राज्य के सरकारी स्कूलों में फर्नीचर लगाने का अभियान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने साल 2017 में शुरू किया था। शुरूआती दिनों में इस अभियान के तहत औद्योगिक घरानों से सहायता मांगी गई थी। लेकिन, उम्मीद के मुताबिक, कामयाबी नहीं मिलने पर सरकार ने खुद इस मद में पैसे का इंतजाम करना शुरू किया।
उत्तराखंड में 14,923 सरकारी बेसिक और जूनियर स्कूल हैं। इन स्कूलों में 7.50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 2.50 लाख से ज्यादा छात्रों को स्कूल में बैठने के लिए कुर्सियां और मेज नहीं हैं।
इससे पहले राज्य में सरकारी स्कूलों की बदहाली को देखते हुए नैनीताल हाई कोर्ट ने 30 जून, 2017 को सरकार को तत्काल प्रभाव से बुनियादी संसाधन मुहैया कराने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने ये भी कहा था कि आदेश का पालन नहीं होने पर जनवरी 2018 से शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव से लेकर प्रधानाचार्य तक के वेतन रोक दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.