फोटो: सोशल मीडिया
कुंभ से पहले सरकार हरिद्वार के सभी स्लाटर हाउस को पूरी तरह से बंद करने की तैयारी कर रही है। शहरी इलाकों में तो पहले ही बूचड़खानों पर बैन लग चुका है।
अब ग्रामीण इलाकों में भी इस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने इसको लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ एक मीटिंग भी की है। जिसमें अधिकारियों से जिले में स्लाटर हाउस पर रोक लगाने के मद्देनजर जानकारियां भी मांगी। कैबिनेट मंत्री कौशिक ने बताया कि हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा।
बता दें कि करीब एक साल पहले सरकार ने नगर निकायों को स्लाटर हाउस पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार दे दिया था। इस कड़ी में हरिद्वार के शहरी क्षेत्रों में तो स्लाटर हाउस बंद हो गए, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इन्हें प्रतिबंधित करना चुनौती बना हुआ है। हरिद्वार जिले के कई विधायक भी पूरे जिले में स्लाटर हाउस बंद करने की पैरवी कर रहे हैं। इस सबको देखते हुए सरकार भी सक्रिय हुई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.