उत्तराखंड के प्राइवेट स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन! जानिए क्या है सरकार का आदेश

उत्तराखंड के प्राइवेट स्कूलों में काम करने वाले उन शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है, जिन्हें सरकार द्वारा तय मानकों के हिसाब से सैलरी नहीं मिल रही है।

सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत में ये आरोप लगाया गया है कि राज्य में ज्यादार प्राइवेट स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में शिकायत में ये मांग की गई है कि प्रइवेट स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के बैंक खातों में न्यूनतम सैलरी तय समम पर जमा कराई जाए। शिकायत के बाद शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने शिक्षा अधिकारियों को इस मामले के निस्तारण के आदेश दिए हैं।

प्रदेश में 4 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े प्राइवेट स्कूल हैं। इन स्कूलों में 25 हजार से ज्यादा शिक्षक और कर्मचारी काम करते हैं। ज्यादातर स्कूलों में न्यूनतम वेतन के मानक के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। मतलब ये कि प्राइवेट स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों का ये आरोप है कि उन्हें तय न्यूनतम सैलरी नहीं मिलती है। लेकिन अब सरकार के इस कदम से उन्हें न्यूनतम सैलरी मिल सकती है। जो प्रइवेट स्कूल अपने शिक्षकों और कर्मचारियों को न्यूनतम सैलरी नहीं देंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

राज्य में अगर कोई प्राइवेट स्कूल चलाने के लिए एनओसी लेता है तो उसे एनओसी इसी शर्त पर मिलती है कि वो अपने कर्मचारियों को सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों के समान वेतन देगा। सरकार द्वारा यह व्यवस्था राज्य में 2013 से लागू है। हैरानी की बात ये है कि प्राइवेट स्कूल एनओसी तो ले लेते हैं, लेकिन नियमों का पालन नहीं करते।

इसे भी पढ़ें: भिखारिन के अकाउंट में थे इतने रुपये कि पैसे निकालते ही बैंक की पूरी नकदी ही खत्म हो गई

श्रम विभाग के मानक के मुताबिक, एक लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में अकुशल श्रमिक को 8331 रुपये, अर्द्धकुशल को 8924, कुशल को 9518, लिपिक वर्गीय कर्मचारी में ए श्रेणी को 10,520 और बी श्रेणी को 9772 रुपये मासिक वेतन देने का नियम है। बाकी पूरे राज्य में अकुशल श्रमिक को 8213, अर्द्धकुशल को 8788, कुशल को 9370 रुपये, लिपिक के कर्मचारी में ए श्रेणी को 10,328 और बी श्रेणी को 9611 रुपये मासिक न्यूनतम वेतन देना अनिवार्य है। हर 6 महीने में महंगाई भत्ता अलग से तय करने का नियम है।

इसे भी पढ़ें: वीडियो: मध्य प्रदेश में नशेड़ी तोतों से किसान परेशान, तोते ऐसे करते हैं अफीम का नशा

उपनल के मुताबिक, अकुशल को 12,851, अर्द्धकुशल को 14,674, कुशल को 16,213, उच्च कुशल को 17954 और अफसर को 35,892 रुपये मासिक सैलरी देने का प्रावधान है। इसके साथ ही तीसरे महीने 2800 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि भी देने का प्रावधान है किया गया है। बावजूद इसके प्राइवेट स्कूल इन निमयमों का पालन नहीं करते हैं और अपनी मनमानी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी एक प्रिइवेट शिक्षक हैं और आपके स्कूल में इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है तो आप भी सीएम हेल्पलाइन नंबर शिकायत कर सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.