Newsउत्तराखंड

देवभूमि के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड दूसरी बार कृषि कर्मा अवॉर्ड के लिए चुना गया

देवभूमि के खाते में एक बार फिर कृषि कर्मा अवॉर्ड आया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने उत्तराखंड को खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-दो में शानदार प्रदर्शन के लिए 2017-18 के ‘कृषि कर्मा अवॉर्ड’ के लिए चयनित किया है।

उत्तराखंड के कृषि विभाग को कर्मा अवॉर्ड के तहत एक ट्रॉफी और 5 करोड़ की राशि दी जाएगी। इस अवॉर्ड के अलावा केंद्र ने उत्तराखंड में दो प्रगतिशील किसानों को भी अवॉर्ड के लिए चयनित करने के निर्देश दिए हैं। चयनित किसानों को 2-2 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य सरकार को दो किसानों का चयन कर उनके नाम 10 सितंबर तक भेजने हैं। 2016-17 में भी उत्तराखंड को इस अवॉर्ड से नवाजा गया था।

इस खबर के बाद राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने खुशी जताई है। साथ ही कृषि मंत्री ने राज्य के किसानों और विभाग के कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को उन्नत तकनीकी विधियों और विस्तार सेवाएं मुहैया करने के विभाग ने समन्वित प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से राज्य का चयन कृषि कर्मा अवॉर्ड के लिए हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *