उत्तराखंड में आंधी-बारिश का तांडव, पानी में बिजली का तार गिरा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दर्जनों घरों में भरा पानी

उत्तराखंड में आंधी और भारी बारिश का तांडव देखने को मिला है। कोटद्वार समेत कई इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

कोटद्वार में आंधी के साथ भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के बाद काशीरामपुरा पट्टी में आर्मी पुलिस के पास पनियाली गधेरे में बारिश का पानी जमा हो गया। दर्जनों घरों में बारिश का पानी भर गया। लोग घर से सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान बिजली का तार टूटकर गिरा और पानी में करंट दौड़ गया। पानी में करंट दौड़ते ही इलाके में कोहराम मच गया। करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोगों के झुलसने की भी खबर है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। राहत और बचाव का काम जारी है।  

खबरों के मुताबिक, कौड़िया और आमपड़ाव में भी दर्जनों घरों में बारिश का पानी भर गया है। घरों में बारिश का पानी भरने से लाखों रुपये का सामान बर्बाद हो गया है। इस इलाके में भी प्रशासन की टीम मौजूद है। लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है।

वहीं, देहरादून में भी बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया है। घरों में भरे पानी को लोग निकालने में जुटे हुए हैं। भारी बारिश के बाद ऋषिकेश से उत्तरकाशी मार्ग हिंडोलाखाल में मलबा आने की वजह से बंद हो गया है। पुलिस ने बताया कि रास्ते को सिर्फ हल्के वाहनों के लिए खोला गया है। भारी वाहनों की एंट्री फिलहाल बंद कर दी गई है। वहीं मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे भी बंद है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.