उत्तराखंड के अल्मोड़ा के पेटशाल वन क्षेत्र में तेंदए का आतंक देखने को मिला है। दो साल के मासूम बच्चे को तेंदुआ ने अपना निवाला बना लिया है।
डूंगरी के उडल गांव में दो साल के मासूम को मां की गोद से तेंदुआ उठा ले गया। बच्चे का शव घर से 300 मीटर दूर जंगल में बरामद किया गया है। बच्चे का नाम हर्षित मेहरा बताया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव भारी भीड़ जमा हो गई। खबरों के मातबिक, बच्चे का सिर विहीन धड़ बरामद किया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच गई है।
वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। स्थानीय लोग आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। जब तक आदमखोर पकड़ा नहीं जाता तब तक इलाके के लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर रहेंगे।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.