कोरोना के कहर से पूरी दुनिया परेशान है। किलर वायरस लोगों की जान पर तो भारी पड़ रही रहा है, इस वायरस की वजह से आर्थिक नुकसान भी बहुत ज्यादा उठाना पड़ रहा है।
पहले लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर काम-धंधे बंद रहे। अब जब देश अनलॉक हो गया है, तब भी अर्थव्यस्था ने तेजी नहीं पकड़ी है। इसकी दो बड़ी वजह है। पहला लोगों के पास पैसे की कमी, दूसरा मैन पॉवर की कमी। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी कोरोना की वजह से कई विकास कार्य ठप हो गए हैं।
अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य बीच में रुक गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी की वजह से मजदूर अपने घरों को चले गए हैं। जिसकी वजह से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया कि सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। सिर्फ मजदूर नहीं मिलने की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की शुरुआत इसी साल की जानी थी, लेकिन ऐसे हालात में लगता है कि ये अगले साल ही शुरू हो पाएगा।
अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.