अल्मोड़ा के शहीद बलवंत सिंह रोड भुजान में हो रहे डामरीकरण का सल्ट विधायक सुरेंद्र जीना ने निरीक्षण किया।
इस दौरान विधायक ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों पर विफर गए। दरसल भुजान रोड में डामरीकरण का कार्य चल रहा है, जिसमें लीपापोती की जा रही है जिसको लेकर विधायक ने रोड में लगाई जा रही घटिया सामग्री पर भी विभागीय और ठेकेदार के लोगों को जमकर डांटा और काम रोकने को कहा।
विधयक ने कहा मानक के अनुरूप काम नहीं हो रहा है, जिसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को मौके पर जाने को कहा। साथ ही इस सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजने की बात कही। विधायक सुरेंद्र जीना ने कहा कि सरकारी पैसे के इस प्रकार के दुरुपयोग को बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसके जांच कराने की बात करते हुए काम को रोक दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि सरकार से सड़कों के लिए बजट ला रहे हैं और अधिकारी और ठेकेदार अपनी मिली भगत से जनता को और जनप्रतिनिधियों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.