उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से देश के दूसरे स्थानों पर रेल से सफर करे वाले यात्रियों आने तीन महीन तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
देहरादून स्टेशन से 10 नवंबर से लेकर 7 फरवरी तक सभी ट्रेने रद्द कर दी गई हैं। मतलब ये कि इन तीन महीनों के बीच देहरादून से आने जाने वाली ट्रेनें बंद रहेंगी। दून स्टेशन से चलने वाली सभी 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। देहरादून स्टेशन के पुनरुद्धार के लिए रेलवे ने यह फैसला लिया है। हालांकि इस बीच कुछ ट्रेनें हरिद्वार, नजीबाबाद और अलीगढ़ स्टेशनों से संचालित की जाएंगी। इसके अलावा सभी ट्रेंन तीन महीने तक रद्द रहेंगी।
दून स्टेशन के विस्तार और री मॉडलिंग कार्य के लिए पिछले कई समय से मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लेने के लिए ठेकेदार से लेकर रेलवे बोर्ड के स्तर तक पत्राचार चल रहा था। इसके लिए कई बार प्रस्ताव में ट्रेनों के शेड्यूल को लेकर परिवर्तन किया गया।
बताया जा रहा है कि देहरादून स्टेशन के विस्तार और री मॉडलिंग का काम शुरू करने के लिए काफी दिनों से तैयारी चल रही है। काफी दिनों से इस मेगा ब्लॉकेज पर चर्चा चल रही थी, लेकिन दिवासी और बाकी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ट्रेनों को रद्द करने पर फैसला नहीं ले पा रहा था। अब दिवाली बाद यानी 10 नवंबर से ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया ताकि दून स्टेशन के री मॉडलिंग का काम शुरू किया जा सके।
पश्चिम बंगाल से आने वाली हावड़ा एक्सप्रेस, कोटा (राजस्थान) से आने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस और नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 10 नवंबर से 7 फरवरी तक हरिद्वार तक ही आएंगी। ये तीनों ट्रेनें हरिद्वार से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना भी होंगी। वहीं, बुध और शनिवार को देहरादून-पश्चिम बंगाल के बीच चलने वाली उपासना एक्सप्रेस भी 13 नवंबर से 5 फरवरी तक हरिद्वार से चलाई जाएगी।
मंगलवार, गुरुवा और शनिवार को देहरादून से संचालित होने वाली गोरखपुर (राफ्ती गंगा) एक्सप्रेस 12 नवंबर से 6 फरवरी तक नजीबाबाद तक आएगी। ये ट्रेन वहीं से वापस चली जाएगी। इलाहाबाद से आने वाली लिंक एक्सप्रेस 10 नवंबर से 9 फरवरी तक अलीगढ़ तक ही आएगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.