उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले पत्रकार दानिश खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वो 46 साल के थे। उनके निधन से पत्रकारों में शोक की लहर है।
दानिश खान एक कलमकार के इतर सामाजिक सरोकारों और पत्रकारों की समस्या के लिए लगातार संघर्षरत रहे। गुरुवार को अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हुआ, उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। दानिश वर्तमान में श्रमजीव पत्रकार यूनियन नैनीताल के जिलाध्यक्ष थे। उनके निधन के प्रदेश के तमाम पत्रकारों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनके दो बच्चे हैं। उनकी 17 साल की बेटी और 15 साल का बेटा।
पत्रकार दानिश खान का निधन से पत्रकारों में शोक की लहर है। वहीं, अल्मोड़ा में भी पत्रकारों ने एक शोक सभा की और दिवंगत पत्रकार के आत्मा की शांती की कामना की। शोक सभा में पत्रकार प्रकाश पांडे, हरीश भंडारी,निर्मल उप्रेती, किशन जोशी,प्रमोद जोशी, नवीन उपाध्याय, नसीम अहमद, अशोक पांडे, राजन रावत,ललित भट्ट आदि पत्रकार मौजूद थे। इसके साथ ही जिले के समस्त पत्रकारों ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
(हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
