उत्तराखंड में कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 836 लोग हुए संक्रमित, दहशत में लोग!

उत्तराखंड में पहली बार बुधवार को कोरोना के सबसे ज्यादा आंकड़े सामने आए हैं, राज्य में कोरोना वायरस ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 836 लोगों को संक्रमित किया है।

राज्य के लिए ये बेहद ही डरावने आंकड़े हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सूबे में 836 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राज्य में कोरोना की गिरफ्त में आने वालों की संख्या बढ़कर 21,234 पहुंच चुकी है। जबकि, 14,437 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में 6,442 एक्टिव केस हैं। बुधवार को 425 लोगों ने कोरोना को मात दी है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 11 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में 291 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

जिले की बात करें तो अल्मोड़ा- 34ब, बागेश्वर- 05, चमोली- 07, चंपावत- 12, देहरादून- 184, हरिद्वार- 220, नैनीताल- 97, पौड़ी- 32, पिथौरागढ़- 28,
रुद्रप्रयाग- 32, टिहरी- 42, उधमसिंह नगर- 112, उत्तरकाशी में 31 लोग संक्रमित पाए गए।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

3 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.