NewsRudraprayagउत्तराखंड

रुद्रप्रयाग: गणतंत्र दिवस पर इस बार राजपथ पर दिखेगी केदारखंड की झांकी, पढ़िये और क्या होगा खास?

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में केदारखंड की झलक दिखेगी।

परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का चयन कर लिया गया है। जिसमें प्रदर्शित की जाने वाली झांकी का विषय केदारखंड रखा गया है। झांकी के आगे के हिस्से में राज्य पशु कस्तूरी मृग, राज्य पक्षी मोनाल, राज्य पुष्प ब्रह्मकमल के साथ पार्श्व भाग में केदारनाथ मंदिर परिसर के साथ श्रद्धालुओं को दर्शाया जाएगा।

झांकी के चयन के लिए रक्षा मंत्रालय में आयोजित पांच स्तर की बैठकों के बाद झांकी का चयन किया गया। आपको बता दें कि झांकी डिजाइन के चयन की एक बहुत जटिल प्रक्रिया होती है, इस साल की शुरुआत में 32 प्रदेश और केंद्रशासित प्रदेशों में कॉम्पटीशन था, जिसमें से सिर्फ 17 राज्यों का चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *