औली के 3 दिवसीय दौरे पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री, बताया- उत्तराखंड के लिए क्या है खास योजना

केंद्रीय युवा और खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू शुक्रवार को उत्तराखंड हिमक्रीड़ा स्थल औली के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे।

किरण रिजिजू ने भारतीय पर्वतारोहण और स्कीइंग संस्थान की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरा उन्होंने आइटीबीपी के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक नीति तैयार की जाएगी। औली में रिजिजू ने कहा कि देश में ‘खेलो इंडिया’ के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। खासकर विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि अगले महीने जम्मू-कश्मीर में विंटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। किरण रिजिजू ने कहा कि औली समेत हिमालयी राज्यों में किस तरह के विंटर गेम्स आयोजित हो सकते हैं, इस संबंध में वो विचार करेंगे। साथ ही औली में मौजूद सुविधाओं का भी मूल्यांकन करेंगे।

रिजिजू ने कहा कि पहले खेल मंत्रालय के पास विंटर गेम्स का बजट नहीं होता था, लेकिन अब इसके लिए मंत्रालय को बजट उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे खेलों के विकास की संभावनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय देशभर में युवाओं को स्पोर्ट्स से जोड़ने की कोशिश में जुटा हुआ है। इस मौके पर आइटीबीपी के उप महानिरीक्षक गंभीर सिंह चौहान समेत कई अधिकारी मौजूद  थे।

(चमोली से नवीन भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.