सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, प्रदेश में निकली बंपर भर्ती

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने 4 हजार शिक्षक भर्तियां निकाली हैं।

सूबे के स्कूलों में खाली पड़े एलटी और प्रवक्ता के सभी पद वॉक इन इंटरव्यू के जरिए अस्थायी तौर पर भरे जाने वाले हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के मुताबिक सिर्फ उसी ब्लॉक के लोगों और सभी पात्रता पूरी करने वाले युवाओं को ही मौका मिलेगा। स्थायी शिक्षकों की भर्ती होने तक अगले शैक्षणिक सत्र से पहले अस्थायी तौर इन शिक्षकों की भर्ती प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के जरिये की जाएगी। इन शिक्षकों को 15 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

आपको बता दें कि इसके अलावा त्रिवेंद्र रावत सरकार नियमित भर्ती में अब TET पास पुराने बीएड धारकों को वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति देने के पक्ष में भी है। ये मसला जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा। नवोदय स्कूल में तैनात सरकारी शिक्षकों को विभाग में वापस लाकर वहां भी वॉक इन इंटरव्यू के जरिये ही नई भर्ती की जाएंगी।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस मीटिंग में अलग-अलग स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरने के संबंध में फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि ये पद गेस्ट टीचर के रूप में भरे जाते थे। कोर्ट ने इस बार इस पर रोक लगा दी है। जिसके बाद सरकार ने वॉक इन इंटरव्यू के जरिये अस्थायी तौर पर इन पदों को भरने का फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट ने उत्तराखंड की जनता को दी बड़ी खुशखबरी, कई अहम प्रस्तावों पर लगाई मुहर

इसे भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट ने उत्तराखंड की जनता के लिए खोला सौगातों का पिटारा, युवाओं के लिए रोजगार की खुशखबरी

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक ‘रंगमंच’ के हरफनमौला खिलाड़ी थे प्रकाश पंत, उनकी इन खूबियों का जमाना था दीवाना, पढ़िये…

इसे भी पढ़ें: पहाड़ की शान अजित डोभाल को मोदी सरकार ने उनके काम के लिए दिया बड़ा ईनाम

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी ये खास योजना, युवाओं को रोजगार के साथ बदलेगी देवभूमि की तस्वीर, सीएम रावत ने ठानी

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.