महंगाई के खिलाफ उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है।
टिहरी गढ़वाल में महिला कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रतापगनगर में महिला कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष सुशीला भट्ट नगर पंचायत लमगांव के नेतृत्व में मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सिर पर खाली सिलेंडर रखकर, थाली और ताली बजाकर गाड़ी को खींचकर और धक्का मारकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जनविरोधी होने पर आरोप लगाया।
इस दौरान महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष दर्शनी रावत ने कहा कि सरकार ने महंगाई को आसमान पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वक्त में जो लोगों के राशन कार्ड बनवाए गए थे और जो राशन मिलता था, वो भी बंद करवा दिया है। दर्शनी रावत ने कहा कि इस सरकार ने महिलाओं को दोबारा से लकड़ी पर खाना बनाने के लिए मजबूर कर दिया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.