फोटो: सोशल मीडिया
पौड़ी गढ़वाल जिले में गुलदार के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। कोटद्वार के द्वारीखाल में गुलदार ने एक युवक को अपना निवाला बना लिया।
गुलदार ने पृथ्वी चंद पुत्र यशवंत सिंह (28 साल) पर उस वक्त हमला किया जब वो नयार नदी पार जंगल में बकरी चुगाने गया था। लैंसडाउन वन प्रभाग की लैंसडाउन रेंज की रेंज अधिकारी पूनम बहुखंडी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बता दें पौड़ी जिले में ही 22 जून की सुबह ग्राम भैंसोड़ा में गुलदार ने शौच को गए 38 वर्षीय दिनेश चंद्र को निवाला बना दिया। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद गांव से दूर झाड़ियों में अधखाया शव बरामद किया था।
घटना के अगले दिन वन विभाग की ओर से घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया गया। 28 जून को भैंसोड़ा में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। हालांकि, गुलदार के कैद होने के बावजूद गांव में गुलदार की दहशत कम नहीं हुई।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.