देहरादून में मूर्ति विसर्जन करने गए दो छात्र सेल्फी लेने के चक्कर में टोंस नदी में डूबे, मचा कोहराम

उत्तराखंड में देहरादून के चंद्रोटी पुल के पास टोंस नदी में सेल्फी लेने के चक्कर में दो छातों की डूबकर मौत हो गई है। मृतक छात्रों में से एक गोंडा का है और दूसरा छात्र सहसपुर का है।

ये दोनों छात्र अपने साथी छात्रों के साथ मूर्ति विर्सजन के लिए गुच्चूपानी गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद छात्र पिकनिक मानने के लिए गुच्चूपानी से ऊपर चढ़ते हुए चंद्रोटी पुल के पास पहुंचे। इस दौरान अंशुमान, सचिन पुंडीर और एक अन्य छात्र नहाने के लिए टोंस नदी में उतर गए। पानी में जाते ही ये छात्र फोटो खिंचवाने में व्यस्त हो गए। सेल्फी के चक्कर में दो छात्र गहरे में आगे बढ़ते गए। इस दौरान एक छात्र डूबने लगा। जब दूसरा उसे बचाने गया तो वो भी डूब गया। दोनों छात्रों को डूबता देख बाकी के छात्र शोर मचाने लगे। जब तक दोनों छात्रों को कोई बचाने पहुंचता तब तक ये डूब चुके थे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम एसडीआएफ के साथ मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद दोनों छात्र मिल गए। पलिस दोनों छात्रों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद दो छात्रों के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मरने वाले दोनों छात्र हास्टल में रहकर एनडीए की तैयारी कर रहे थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.