उधम सिंह नगर: कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी किसने दी?

उधम सिंह नगर के जसपुर से कांग्रेसी विधायक आदेश चौहान को किसी अंजान शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है।

आदेश चौहान का कहना है कि आरोपी उन्हें कई बार फोन कर परेशान कर चुका है। साथ ही बदतमीजी भी कर रहा है। आदेश चौहान के मुताबिक आरोपी ने पहले एक नंबर से कई बार फोन कर जान से मारने की धमकी और बदतमीजी की। इसके बाद जब उन्होंने उसका वो नंबर उठाना बंद कर दिया तो आरोपी ने दूसरे नंबर से फोन कर उन्हें धमकियां दी। कांग्रेस विधायक ने बताया कि आरोपी भाषा से ऐसा लग रहा था कि वो अपनी तरफ का नहीं है।

आदेश चौहान ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। जिसके बाद पुलिस उस शख्स की तलाश में जुट गई है, जिसनें विधायक को धमकी दी है। पुलिस उस नंबर की जांच कर रही है जिससे विधायक आदेश चौहान को फोन आया था। पुलिस इसके लिए एसओजी की मदद भी ले रही है। पुलिस का कहना है वो जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.