चिंताजनक: उत्तराखंड में बच्चों में धीरे-धीरे बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 10 दिनों में 46 बच्चे कोरोना की चपेट में

उत्तराखंड में पिछले दस दिनों में 46 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस लिहाज से देखें तो राज्य में रोजाना औसतन पांच बच्चे संक्रमित हो रहे हैं।

वहीं वैश्विक महामारी कोविड-19 की तीसरी लहर छोटे बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसकी आशंका डब्लूएचओ से लेकर तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले ही जता चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले दस दिनों में 46 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें 10 से 19 वर्ष तक के सर्वाधिक 37 बच्चे शामिल हैं। जबकि 0 से 9 वर्ष तक के नौ मासूम भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक के राज्य में मिले कुल कोविड केसों की बात करें तो 0 से 9 वर्ष तक के 6162 बच्चे कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जबकि 10 से 19 वर्ष तक के 26713 बच्चों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है।

उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना के 29 नये मरीज सामने आए। 48 मरीज ठीक हुए। अभी भी राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 513 है। संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत है। रिकवरी दर 95.93 प्रतिशत है। शुक्रवार को शून्य केस अल्मोड़ा, दो बागेश्वर, एक चमोली, शून्य चंपावत, पांच देहरादून, चार हरिद्वार, शून्य नैनीताल, एक पौड़ी, पांच पिथौरागढ़, पांच रुद्रप्रयाग, एक टिहरी, चार ऊधमसिंह नगर, एक उत्तरकाशी में केस पाए गए। राज्य में अब कोरोना के कुल संक्रमित केस 342336 रही। इसमें से 328419 केस ठीक हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: भदौरा-दिलदारनगर सड़क चौड़ीकरण पर प्रशासन का एक्शन, जांच में खामियां मिलने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में भदौरा–दिलदारनगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण…

25 minutes ago

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

This website uses cookies.