‘कांग्रेस को इसी हफ्ते मिल सकता है नया अध्यक्ष’

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक मोतीलाल वोरा ने कहा है कि कांग्रेस को इसी हफ्ते नया अध्यक्ष मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा।

कांग्रेस में इस्तीफे का दौर थम नहीं रहा है। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कई और कांग्रेस नेताओं ने अपना पद छोड़ दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफों के बीच इस बाद के कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी युवा को ही कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टरन अमरिंदर सिंह भी युवा नेता को ही अध्यक्ष बनाने की वकालत कर चुके हैं। हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आगे कांग्रेस की कमान किसके हाथ में होगी। अब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक मोतीलाल वोरा ने कहा है कि कांग्रेस को इसी हफ्ते नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

न्यूज वेबसाइट नवभारत टाइम्स से बात करते हुए मोतीलाल वोरा ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। इसकी बैठक इसी सप्ताह हो सकती है। इसमें मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा। इसके साथ ही वोरा ने पार्टी को मजबूत करने के सवाल पर कहा कि पार्टी को बूथ, ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर कमिटियों का जो भी ढांचा है, उन्हें फिर से सक्रिय करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनौती बड़ी है, हम हार से हताश जरूर हैं मगर हिम्मत नहीं हारी है।

मोतीलाल वोरा का राजनीतिक सफर

मोतीलाल वोरा इस वक्त कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (प्रशासन) के पद पर हैं। और वो राज्यसभा के सदस्य हैं। 90 साल के वोरा 1985 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही 1993 से 1996 तक यूपी के राज्यपाल भी रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रहते हुए यूपी के प्रभारी भी रहे थे। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उनका नाम पार्टी के संभावित अंतरिम अध्यक्ष के रूप में लिया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

6 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 months ago

This website uses cookies.