मुस्लिम वोटरों से अपील कर बुरे फंस गए नवजोत सिंह सिद्धू

बिहार में मुस्लिम कार्ड खेलना कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को महंगा पड़ गया है। चुनाव आयोग ने उनके उस बयान पर सफाई मांगी है।

सिद्धू ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हटाने के लिए सभी मुस्लिम मतदाताओं से एकजुट हो जाना चाहिए। चुनाव आयोग ने सिद्धू के खिलाफ कारण बताओ का नोटिस जारी किया है और 24 घंटे में जवाब मांगा है।  चुनाव आयोग ने नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की सीडी और बयान की ट्रांसक्रिप्ट भी मांगी है। इस अपील के खिलाफ कटिहार में सिद्धू के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।

दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू पिछले दिनों बिहार में प्रचार करने पहुंचे थे। जिन इलाकों में प्रचार करने पहुंचे थे वहां कई इलाकों में तो मुस्लमानों का प्रतिशत 30 फीसदी तक है । मतलब मुस्लिम किसी भी सीट पर जीत का गणित बिगाड़ सकते हैं इसलिए जब वोट मांगने गए तो हिंदू-मुस्लिम करने लग गए । रैली में रैली में सिद्धू ने कहा, ”यहां अल्पसंख्यक मेजोरिटी में है। आपकी आबादी 64 फीसदी है। अगर आप लोग इकट्ठे हुए और एकजुट होकर वोट डाला तो सब उलट जाएंगे, मोदी सुलट जाएगा, छक्का लग जाएगा।”

आपको बता दें कि इससे पहले इलेक्शन कमीशीन भड़काऊ भाषण के लिए बीएसपी सुप्रीमो मायावती, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रामपुर से महागठबंधन के उम्मीदवार आजम खान, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.