कर्नाटक का ‘नाटक’ अभी खत्म नहीं हुआ है, तीन विधायक अयोग्य घोषित

कर्नाटक में सियासी उठापटक अभी भी जारी है। गुरुवार देर शाम विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने एक निर्दलीय विधायक आर शंकर समेत कांग्रेस के दो बागी विधायक रमेश एल.जे. और महेश कुमाथली को अयोग्य घोषित कर दिया है।

इन बागी विधायकों ने एचडी कुमारस्वामी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। बता दें कि कुल 17 विधायकों ने एच डी कुमारस्वामी सरकार से बगावत कर स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। विधायकों के बगावत की वजह से दो दिन पहले 14 महीने पुरानी कुमारस्वामी सरकार गिर गई थी। स्पीकर को कांग्रेस और JDS के बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेना है।

स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस्तीफे पर किसी भी फैसले को मेरे विवेक पर छोड़ा है। मैंने विधायकों को बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए। उनके वकील मेरे पास आए। उन्होंने वही कहा जो वे लोग करना चाहते थे। यह चैप्टर बंद हो चुका है। स्पीकर ने कहा कि अयोग्य करार दिए गए विधायकों के सामने दो विकल्प हैं, या तो सुप्रीम कोर्ट जाएं या हाई कोर्ट।

https://atomic-temporary-148813421.wpcomstaging.com/news/karnataka-political-crisis-ends-after-trust-vote-congress-jds-government-down
इसे भी पढ़ें
newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.