लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान जारी है। 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12 और पश्चिम बंगाल की 7 लोकसभा सीटें शामिल हैं। 9 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग:
उत्तर प्रदेश की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, और गोंडा में मतदान हो रहा है।
बिहार की इन पांच सीटों पर वोटिंग:
बिहार की सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं।
झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग:
झारखंड की कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग सीट पर मतदान हो रहा है।
राजस्थान की 12 सीटों पर वोटिंग:
राजस्थान की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी।
पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर वोटिंग:
पश्चिम बंगाल की बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग पर मतादन हो रहा है।
मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर वोटिंग:
मध्य प्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतूल सीट पर वोटिंग हो रही है।
जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर वोटिंग:
जम्मू-कश्मीर की लद्दाख और अनंतनाग (सिर्फ शोपियां जिले में वोटिंग)
2014 के लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें किसके पास थीं:
7 राज्यों में 51 सीटों पर हो रहे चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में 51 सीटों में से 40 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी। 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। जबकि बाकी सीटों पर अन्य दलों ने जीत हासिल की थी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.