लोकसभा चुनाव चौथा चरण मतदान: 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान जारी

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान जारी। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

चौथे चरण में 13 करोड़ मतदाता 943 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। 71 सीटों में बिहार की 5, जम्मू कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं।

9 राज्यों के इन 72 सीटों पर चौथे चरण में हो रहा है मतदान:

उत्तर प्रदेश:

शाहजहांपुर, खेड़ी़, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर।

बिहार:

दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर।

झारखंड:

चतरा, लोहारदगा और पलामू।

जम्मू-कश्मीर:

अनंतनाग (सिर्फ कुलगाम जिले में वोटिंग)

महाराष्ट्र:

नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर और शिर्डी।

पश्चिम बंगाल:

बेहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम।

ओडिशा:

मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर।

मध्य प्रदेश:

सिधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा।

राजस्थान:

सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बंसवाड़ा और चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भिलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारन

72 सीटों में से किसके पास कितनी सीटें हैं:

72 सीटों में से 45 सीटें बीजेपी के पास हैं। शिवसेना के पास 9 और एलजेपी के पास 2 सीटें हैं। वहीं, कांग्रेस के पास 2 सीटें हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा और पश्चिम बंगाल की बेहरामपुर सीट कांग्रेस जीती थी। छिंदवाड़ा से कमलनाथ और बेहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी जीतने में कामयाब रहे थे। वहीं बीजेडी ने 6 सीटों पर जीत हासिल की थी। टीएमसी 6 और समाजवादी पार्टी 1 सीट जीती थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.