IndiaNewsमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य की खबरें

मोदी सरकार पार्ट-2 का शपथ ग्रहण, मध्य प्रदेश के इन चेहरों को मंत्रिमंडल में मिली जगह

दिल्ली में गुरुवार को मोदी सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। समारोह में दुनिया भर की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शपथ ग्रहण में पीएम के साथ कई सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों, 9 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें कई चहते मध्य प्रदेश से हैं। मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मध्य प्रदेश के कुछ पुराने चेहरों के साथ नये चेहरों को भी जगह मिली है।

मोदी के मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश के इन चेहरों को मिली जगह

  • नरेंद्र सिंह तोमर- कैबिनेट मंत्री, मुरैना (मध्य प्रदेश)
  • प्रहलाद पटेल- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दमोह (मध्य प्रदेश)
  • फग्गन सिंह कुलस्ते – मंडला (मध्य प्रदेश) राज्य मंत्री
  • थावरचंद गहलोत- कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *