साध्वी प्रज्ञा पर सवाल उठाने वालों से पीएम मोदी ने पूछे ये सवाल

देश में 5 चरणों में मतदान हो चुका है। अब सिर्फ दो चरणों में मतदान होना बाकी है। अगले चरण में भोपाल में मतदान होना है। यहां से बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर हैं।

विपक्ष प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्यशी बनाए जाने के बाद से ही सवाल उठा रहा है। अब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को पीएम मोदी का साथ मिल गया है। झारखंड के चाईबासा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जहां एक तरफ भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राहुल को जोरदार तरीके से घेरा वहीं दूसरी ओर साध्वी प्रज्ञा सिंह की उम्मीदवारी पर सवाल खड़ा करने वालों पर भी निशाना साधा।

मोदी ने कहा, ”मैं पूछना चाहता हूं कि आये दिन जो मीडिया प्रज्ञा ठाकुर के बारे में छोटे-बड़े सभी बीजेपी नेताओं के पीछे डंडा लेकर पड़ जाता है वह आखिर कांग्रेस से जमानत पर घूम रहे उनके नेताओं और चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद तथा कोयला घोटाले में सजायाफ्ता मधु कोड़ा जैसे नेताओं के बारे में क्यों नहीं सवाल पूछता है?”

पीएम ने कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही ना ही केंद्र और ना ही झारखंड में  बीजेपी की सरकार पर किसी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जा रही है। जबकि कांग्रेस ने यहां भ्रष्टाचार की नदियां बहा दी थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.