IndiaIndia NewsNewsराजनीति

मोदी सरकार पार्ट-2: 58 मंत्रियों ने ली शपथ, 19 नए चेहरों को जगह, पढ़िए आपके राज्य से कितने सांसद मंत्री बने?

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी के साथ 57 और मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी अब मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे। उन्होंने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। इस बार मोदी कैबिनेट में सबसे चौकाने वाला नाम विदेश सचिव एस जयशंकर का रहा। उन्हें कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलवाई गई है। क्योंकि सुषमा स्वराज ने इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था और वो मोदी कैबिनेट का हिस्सा भी नहीं बनी हैं। लिहाजा उनकी जगह एस जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया जा सकता है।

इस बार कुल 25 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इस तरह कुल 57 मंत्रियों ने शपथ ली है। जबकि 2014 में 46 मंत्रियों ने शपथ ली थी। बाद में मंत्रिमंडल विस्तार किया गया था।

किस राज्य से कितने मंत्री?

मोदी मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा मंत्री सबसे ज्यादा सीट दिलाने वाले राज्य उत्तर प्रदेश से हैं। उत्तर प्रदेश से कुल 9 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है। जबकि दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा। यहां से कुल 8 मंत्री बनाए गए हैं। बिहार से 6, मध्यप्रदेश से 5, कर्नाटक से 4 इसके अलावा गुजरात, हरियाणा और राजस्थान से 3-3 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। जबकि पश्चिम बंगाल, पंजाब, झारखंड से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। आपको बताते हैं उन सांसदों के नाम जिन्हें मंत्री बनाया गया है।

कौन-कौन बना कैबिनेट मंत्री?

1राजनाथ सिंहलखनऊ (यूपी)
2अमित शाहगांधी नगर (गुजरात)
3नितिन गडकरीनागपुर (महाराष्ट्र)
4डीवी सदानंद गौड़ाबेंगलुरु उत्तर (कर्नाटक)
5निर्मला सीतारमणराज्यसभा सदस्य
6रामविलास पासवानचुनाव नहीं लड़ा
7नरेंद्र सिंह तोमरमुरैना (मप्र)
8रविशंकर प्रसादपटना साहिब (बिहार)
9हरसिमरत कौर बादलबठिंडा (पंजाब)
10थावरचंद गहलोतराज्यसभा सदस्य
11एस जयशंकरपूर्व विदेश सचिव
12रमेश पोखरियाल निशंकहरिद्वार (उत्तराखंड)
13अर्जुन मुंडाखूंटी (झारखंड)
14स्मृति ईरानीअमेठी (यूपी)
15हर्षवर्धनचांदनी चौक (दिल्ली)
16प्रकाश जावड़ेकरराज्यसभा सदस्य
17पीयूष गोयलराज्यसभा सदस्य
18धर्मेंद्र प्रधानराज्यसभा सदस्य
19मुख्तार अब्बास नकवीराज्यसभा सदस्य
20प्रहलाद जोशीधारवाड़ (कर्नाटक)
21महेंद्रनाथ पांडेयचंदौली (यूपी)
22अरविंद सावंतमुंबई दक्षिण (महाराष्ट्र)
23गिरिराज सिंहबेगूसराय (बिहार)
24गजेंद्र सिंह शेखावतजोधपुर (राजस्थान)

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1संतोष गंगवारबरेली (यूपी)
2राव इंद्रजीत सिंहगुड़गांव (हरियाणा)
3श्रीपद नाइकउत्तर गोवा (गोवा)
4जितेंद्र सिंहउधरपुर (जम्मू-कश्मीर)
5किरेन रिजिजूअरुणाचल पश्चिम
6प्रहलाद पटेलदमोह (मप्र)
7आरके सिंहआरा (बिहार)
8हरदीप पुरीराज्यसभा सदस्य
9मनसुख मांडवियाराज्यसभा सदस्य

राज्य मंत्री

1फग्गन सिंह कुलस्तेमंडला (मप्र)
2अश्विनी चौबेबक्सर (बिहार)
3अर्जुन राम मेघवालबीकानेर (राजस्थान)
4वीके सिंहगाजियाबाद (यूपी)
5कृष्णपाल गुर्जरफरीदाबाद (हरियाणा)
6रावसाहेब दानवेजालना (महाराष्ट्र)
7जी किशनरेड्डीसिकंदराबाद (तेलंगाना)
8पुरुषोत्तम रुपालाराज्यसभा सदस्य
9रामदास आठवलेराज्यसभा सदस्य
10साध्वी निरंजन ज्योतिफतेहपुर (यूपी)
11बाबुल सुप्रियोआसनसोल (बंगाल)
12संजीव बालियानमुजफ्फरनगर (यूपी)
13संजय धोत्रेअकोला, महाराष्ट्र
14अनुराग ठाकुरहमीरपुर, हिमाचल
15सुरेश अंगड़ीबेलगाम, कर्नाटक
16नित्यानंद रायउजियारपुर (बिहार)
17रतन लाल कटारियाअंबाला (हरियाणा)
18वी मुरलीधरनराज्यसभा सदस्य
19रेणुका सिंह सरुतासरगुजा (छत्तीसगढ़)
20सोम प्रकाशहोशियारपुर (पंजाब)
21रामेश्वर तेलीडिब्रूगढ़ (असम)
22प्रताप चंद्र सारंगीबालासोर (ओडिशा)
23कैलाश चौधरीबाड़मेर (राजस्थान)
24देबश्री चौधरीरायगंज (बंगाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *