पी चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई पर कांग्रेस समेत दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने क्या प्रतिक्रिया दी?

INX मीडिया केस में गिरफ्तार हुए पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम को गुरुवार को स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की CBI की रिमांड में भेज दिया। जांच एजेंसी 26 अगस्त तक पूर्व गृहमंत्री से पूछताछ करेगी।

इससे पहले बुधवार सीबीआई ने चिदंबरम को उनके दिल्ली के जोरबाग स्थित घर से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सीबीआई ने गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया और 5 दिन की कस्टडी मांगी। अदालत ने भी जांच एजेंसी को चिदंबरम की 5 दिन की रिमांड दे दी।

आईएनएक्स मीडिया केस में पी चिदंबरम के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी की सरकार ने जांच एजेंसी CBI और ED को व्यक्तिगत बदले की कार्रवाई करने वाले विभाग में बदल दिया है। सुरजेवाला ने कहा पूरे मामले में सीबीआई ने बेटी की हत्या की दोषी इंद्राणी मुखर्जी के बयान पर तो भरोसा कर लिया, लेकिन चिदंबरम पर जांच एजेंसी ने भरोसा नहीं किया।

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने चिदंबरम के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर कहा कि मैं कानूनी पक्ष की बात नहीं कर रही हूं, लेकिन जिस तरह से चिदंबरम जैसे वरिष्ठ राजनेता, जो कि देश के वित्तमंत्री और गृह मंत्री भी रह चुके हैं। इस मामले को जिस तरह से संभाला गया, वो बेहद परेशान करने वाला है।

DMK अध्यक्ष स्टालिन ने क्या कहा?

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने भी पी चिदंबरम पर की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेन्नई में कहा, ”मैंने भी देखा कि किस तरह से CBI के अधिकारियों ने दीवार फांदी और उन्हें गिरफ्तार किया। यह भारत के लिए शर्मनाक है। यह राजनीतिक बदला है। चिदंबरम ने अंतरिम जमानत की मांग की थी, लेकिन  उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह निंदनीय है।”

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.